Singham Again Box Office Worldwide Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने दीवाली 2024 के मौके पर एक साथ दो फिल्में रिलीज की थीं, जिनमें से एक मूवी रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Singham Again) है। फिल्म सिंघम अगेन इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कॉप सिंघम के बारे में है, जिसका किरदार अजय देवगन निभाते हैं। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 200 करोड़ से ज्यादा रुपये जोड़ लिए हैं। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म सिंघम अगेन ने 5वें दिन अपने खाते में 20 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 215 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने ये आंकड़े देश-दुनिया में की गई कमाई के दम पर किए हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर सिंघम अगेन को भारतीय दर्शक जितना पसंद कर रहे हैं, उतना ही प्यार इसे विदेशी दर्शकों से भी मिल रहा है।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर है सिंघम अगेन (Singham Again Box Office)
डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस दौर के सबसे सफल एक्शन डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में पिछले एक दशक से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। जब उन्होंने सिंघम अगेन बनाने का फैसला लिया तो दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि सिंघम रोहित शेट्टी की सबसे सफल फिल्म सीरीज है। दर्शकों की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा जब रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि इसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के कैमियोज होंगे। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई सिंघम अगेन (Singham Again Box Office Collection) में एक साथ इतने सारे कलाकारों को देखकर दर्शकों की चांदी हो गई और वो रोहित शेट्टी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
दर्शकों को पसंद आ रहा है अर्जुन कपूर का काम
फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार प्ले किया है। यह पहला मौका है जब अर्जुन इतने खूंखार किरदार में दिखाई दिए हैं। दर्शकों को अर्जुन कपूर का काम पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर सिंघम अगेन से एक बार फिर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाएंगे।
