बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में फेल होने से बची कार्तिक आर्यन की फिल्म, भारी गिरावट के बाद भी कमाए इतने करोड़

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह फिल्म मंडे टेस्ट को पास करने में कामयाब रही है। देखिए इस मूवी ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) लोगों के दिलों पर खूब राज कर रही है। यह मूवी 1 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन स्टारर ने केवल 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था। अब जो लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'भूल भुलैया 3' मंडे टेस्ट पास करने में सफल रही है। इस फिल्म ने सोमवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कमाई कर निर्माताओं को बड़ा तोहफा दिया है।

सोमवार के दिन 'भूल भुलैया 3' ने कमाए इतने करोड़

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड में धांसू कमाई करने के बाद 'भूल भुलैया 3' ने चौथे दिन भी 17.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई लेकिन बिना छुट्टी के ये आंकड़ा छूना भी आम बात नहीं है। 4 दिनों के अंदर यह मूवी 125 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

अनीस बज्मी ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। सभी की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है। खुशी की बात यह है कि 'भूल भुलैया 3' से बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' टकराई थी। इसके बाद भी कार्तिक आर्यन की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article