Singham Again Box Office Collection Day 1: सिंघम फ्रेचाइजी की तीसरा पार्ट सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज हो गया है। 1 नंवबर 2024 को और रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म की कहानी को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है, जिसे हिंदू महाकाव्य रामायण से लिया गया है। फिल्म में अजय देवगन की बाजीराव सिंघम को भगवान राम, करीना कपूर की अवनि को माता सीता, रणवीर सिंह की सिम्बा को भगवान हनुमान और टाइगर श्रॉफ को लक्ष्मण के तौर पर दिखाया जा रहा है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार भी मौजूद हैं जिन्हें रामायण के एक अन्य लोकप्रिय पात्र जटायु के रूप में देखा जा रहा है, जबकि अर्जुन कपूर का विलेन वाला रोल, रावण से इंसपायर होने वाला है। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले
Singham Again Box Office Collection Day 1
फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और दयानंद शेट्टी भी महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। फिल्म पहले दिन बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। यहां मूवी ओपनिंग डे की कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।
Singham Again Box Office Collection Day 1
पहले दिन कितना कमाएगी Singham Again?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कॉप-ड्रामा ने 13,689 शो के लिए 51 लाख से अधिक टिकट बेचकर एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है। सिंघम अगेन को जबरदस्त स्टारकास्ट का भी फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाला है। सिंघम अगेन शुक्रवार को 35-40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दमदार ओपनिंग करने की उम्मीद कर रही है। अगर फिल्म को अच्छा वर्ल्ड ऑफ माउथ मिला तो फिल्म वीकेंड पर भी इससे ज्यादा कमाई कर सकती है। फिल्म को कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है।
