बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 1 Prediction: कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'भूल भुलैया 3', कमाई देख झूम उठेंगे निर्माता

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस तगड़ी ओपनिंग लेगी। आइए देखें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाएगी।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 1 Prediction

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) कल यानी 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित सहित कई एक्टर्स नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार थे। अब जो लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग लेने वाली है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 3 नेशनल चेन्स 'पीवीआर'. आईनोक्स और सिनेपोलिस ने अब तक 'भूल भुलैया 3' की टिकिट्स की 85 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मूवी ओपनिंग डे पर लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करेगी। अगर यह फिल्म इतने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती है तो 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी। 'स्त्री 2' की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि ऑडियंस को इस समय हॉरर कॉमेडी पसंद आ रही है और इसका फायदा 'भूल भुलैया 3' उठा सकती है।

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' के साथ 1 नवंबर के दिन अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' रिलीज होने जा रही है। 'सिंघम अगेन' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। दोनों फिल्मों का धांसू क्लैश देखने के लिए ऑडियंस बेताब है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article