Sikandar x L2: Empuraan Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म सिकंदर और मोहनलाल की फिल्म एल 2: एम्पुरान इस समय बॉक्स ऑफिस पर फैंस का एंटरटेन कर रही है। वही दोनों ही फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मोहनलाल की फिल्म 27 मार्च को रिलीज हुई थी। वही सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
Sikandar x L2: Empuraan
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने शुक्रवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए, जो कि एक तेज गिरावट की निशानी है। सिकंदर ने अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 94 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है। अब देखना होगा कि सलमान खान की फिल्म कितने दिनों के बाद 100 करोड़ का आकड़ा पार करती है। इस फिल्म में सलमान खान खुद से 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करती हुए नजर आ रहे हैं।
कितनी हुई एल2: एम्पुरान की कमाई
मोहनलाल की 'एल2: एम्पुरान' इन दिनों काफी ज्यादा विवाद में भी बनी हुई है। वहीं ये फिल्म सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्मों में से एक बन गई है। सुकुमारन और मोहनलाल स्टारर की फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 3 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई 91.25 करोड़ रुपये की हो गई है। मोहनलाल की फिल्म कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित अन्य भाषाओं में रिलीज हुई है। अपने नौवें दिन, 'एल2: एम्पुरान' की कुल ऑक्यूपेंसी 20.07% थी, जबकि रात के शो के दौरान 29.97% की ऑक्यूपेंसी थी। यह फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफ़ेर' का दूसरा पार्ट है।
