बॉक्स ऑफिस

War 2 VS Coolie: 14 अगस्त को रिलीज होगी रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन संग होगी भिड़ंत

War 2 VS Coolie Box Office Clash: साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार रजनीकांत की नई फिल्म कुली की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने रजनीकांत के फैंस को बताया है कि वो कुली को 14 अगस्त 2025 के दिन रिलीज करेंगे। इसी के साथ ये साफ हो गया है कि कुली की भिड़ंत ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के साथ होगी।

Image

War 2 VS Coolie.

War 2 VS Coolie Box Office Clash: अभिनेता रजनीकांत काफी लम्बे समय से अपनी एक्शन एंटरटेनर कुली में व्यस्त थे, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत मांस महाराजा के रूप में नजर आएंगे और फैंस को सीटियां बजाने का एक मौका देंगे। फिल्म कुली के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो इसे 14 अगस्त 2025 के दिन दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। रजनीकांत की कुली जैसी मूवी के लिए स्वतंत्रता दिवस जैसा मौका परफेक्ट है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि कुली बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कुली की रिलीज डेट अनाउंस होने के साथ ही ये साफ हो गया है कि रजनीकांत की ये एक्शन फ्लिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मेगा एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 के साथ भिड़ेगी। यशराज बैनर काफी वक्त पहले ही अनाउंस कर चुका है कि वो वॉर 2 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करेगा।

वॉर 2 और कुली की भिड़ंत से होगा भारी नुकसान

वॉर और और कुली दोनों ही एक ही जॉनर की मूवीज है, जिस कारण माना जा रहा है कि इनकी भिड़ंत से दोनों ही मूवीज को नुकसान होगा। साउथ की फिल्में जिस तरह से नॉर्थ इंडिया में कारोबार कर रही हैं, उसे देखते हुए वॉर 2 की राहें आसान नजर नहीं आ रही हैं। यही चुनौती कुली के साथ भी रहेगी क्योंकि वॉर 2 में जूनियर एनटीआर जैसे साउथ कलाकार हैं। वॉर 2 और कुली में से किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलेगा, इसका फैसला दोनों मूवीज के प्रोमोज के साथ होगा। वैसे आप कुली और वॉर 2 में से किस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article