बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection Day 7: 100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर है सलमान खान की फिल्म, इस हफ्ते तक सिमट जाएंगे शो

Sikandar Box Office Collection Day 7 : सलमान खान -रश्मिका मंदाना स्टार सिकंदर को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। फिल्म अब 100 करोड़ कमाने में कुछ ही पल दूर है। फैंस की निगाहें आने वाले हफ्ते पर टिकी हुई है। हालांकि फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है।

Image

Sikandar Box Office Collection Day 7

Sikandar Box Office Collection Day 7: सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर( Sikandar) को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। जोर-शोर से रिलीज हुई सिकंदर को फैंस ने निराश किया यह कहना गलत नहीं है । सलमान खान( Salman Khan) का क्रेज जिस तरह से लोगों के सिर चढ़कर बोलता है यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में नजर नहीं आया। ईद पर आई फिल्म पूरी उम्मीद के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इसके शो भी घटते जा रहे हैं, वीकेंड पर फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद थी पर ऐसा हो नहीं पाया। आइए आपको बताते हैं 7 वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक, सिकंदर( Sikandar) ने शनिवार को भारत में अनुमानित 3.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिससे इसकी सात दिनों की कुल कमाई 97.03 करोड़ रुपये हो गई। अब सिकंदर 100 करोड़ होने में कुछ ही पल दूर है। 26 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत के बावजूद, फिल्म अपने पहले पांच दिनों में 90.25 करोड़ रुपये जमा करने में सफल रही। रविवार को रिलीज होने के कारण, वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें थीं। हालांकि, शुक्रवार को कलेक्शन में 41.67 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर ने छह दिनों में दुनिया भर में 178.16 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, यह देखते हुए कि यह सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म है, यह कमाई बहुत कम है। अब रविवार पर निगाहें टिकी हुई है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर पाती है या नहीं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सिकंदर थिएटर में सिमट जाएगी क्योंकि अगले हफ्ते सनी देओल की जाट भी रिलीज हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article