Sikandar Day 1 Collection: अपनी ही तीन फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ने में नाकाम रही सलमान खान स्टारर, कमाए इतने करोड़

Sikandar Day 1 Collection: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 30 करोड़ रुपये क कलेक्शन किया है। 'सिकंदर' सलमान खान की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में विफल रही है।

Sikandar Day 1 Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को मेकर्स ने 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। 'सिकंदर' को फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस की ओर से कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म 'सिकंदर' को केवल 2 स्टार देते हुए इसे सुस्त मूवी बताया। अच्छे रिव्यू ना मिलने के बाद भी सलमान खान स्टारर को रविवार और गुड़ी पड़वा की छुट्टी का फायदा मिला। इसके बाद भी सलमान खान स्टारर अपनी ही तीन फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ने में नाकाम रही है।

Sikandar Day 1 Collection

ओपनिंग डे पर सुस्त रही 'सिकंदर' की कमाई

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर भारत में 30.06 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'सिकंदर' सलमान खान की पिछली तीन मूवीज 'सुल्तान', 'भारत' और 'एक था टाइगर' के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है। 'सुल्तान' ने पहले दिन 36.54 करोड़ रूपये की ओपनिंग ली थी। 'एक था टाइगर' 32.93 करोड़ रुपये और 'भारत' 42.30 करोड़ रुपये पहले दिन कमाने में सफल रही थी। आने वाले दिनों में वीक डेज होने की वजह से 'सिकंदर' की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed