बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection Day 1: 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई

Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को चैत्र नवरात्रि और ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिस कारण फैंस को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Sikandar

Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान ( Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) आज रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान खुद से 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी फैंस का दिल छू रही है। आइए जानते है कि भाईजान की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है। चलिए जानते हैं विस्तार से।

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन भाईजान की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन फैंस की उम्मीदों से थोड़ा कम रहा। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ने आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग के रूप में अपनी जगह बनाई है। ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। पहले रविवार को रिलीज हुई सिकंदर ने 30 मार्च को 21.60% की हिंदी में ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 13.76% ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरुआत देखी गई, जबकि शाम की स्क्रीनिंग 25% तक बढ़ गई। हालांकि, रात के शो के दौरान मामूली गिरावट देखी गई, जो 23.55% ऑक्यूपेंसी पर आ गई।

कितना था भाईजान की पिछली फिल्मों का कलेक्शन

सलमान खान की पिछली रिलीज की तुलना में सिकंदर बजरंगी भाईजान (2015) से थोड़ी पीछे रह गई। बता दें बजरंगी भाईजान ने पहले दिन 26.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। किक (2014) ने 24.97 करोड़ रुपये और दबंग 3 (2019) ने 22.29 करोड़ रुपये कमाए थे। रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई । जिस कारण मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article