बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection Day 2: सलमान खान को फैंस ने दिया ईद का तोहफा, दो दिन में ही दिखा दिया क्या है भाईजान का रुतबा

Sikandar Box Office Collection Day 2: सिकंदर को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म को फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। सिकंदर ने दो दिन में हाफ सेंचुरी पूरी कर डाली। आइए आपको बताते हैं दूसरे दिन कितना हुआ फिल्म सिकंदर का कलेक्शन और आगे क्या है उम्मीद।

Image

Sikandar Box Office Collection Day 2

Sikandar Box Office Collection Day 2: सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर( Sikandar) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 30 मार्च रविवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन ठिक-ठिक प्रदर्शन किया था। लेकिन ईद के मौके पर भाईजान कि फिल्म को फायदा हुआ है। लोगों ने छुट्टी के दिन का फायदा उठाते हुए जमकर सिकंदर देखी। जिससे भाईजान को भी ईद का तोहफा मिल गया। पहले दिन सिकंदर ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन यह कलेक्शन थोड़ा बढ़ा है जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ के पार हो गया है।

सिकंदर( Sikandar) ने रविवार के दिन घरेलू सिनेमा पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। मेकर्स को दूसरे दिन ईद के मौके पर फैंस से कई उम्मीदें थी। बता दें कि दूसरे दिन सोमवार को सिकंदर ने 29 करोड़ का घरेलू कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 55 करोड़ हो गया है। फिल्म ने दो दिन में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। अब देखना यह है कि फिल्म आगे कितनी कमाई करती है।

सिकंदर के बारे में बात करें तो इसे गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुरुगादोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म साजिद नाड़ियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। सलमान खान फिल्म्स ने इसे बनाया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, शर्मन जोशी, काजल अग्रवाल और सत्यदीप मिश्रा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का एक्शन, ड्रामा और डायलॉगबाजी फैंस को पसंद आ रही है। हालांकि सलमान खान की बाकि फिल्मों के मुकाबले सिकंदर ने धीमी शुरुआत की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article