Sikandar Box Office Collection Day 9 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कमाई को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए है। 9वें दिन भी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 9वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली।
9वें दिन खत्म हुआ 'सिकंदर' का जलवा
सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, लेकिन कमाई का ग्राफ ऊपर जाने की बजाय नीचे ही जा रहा है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन यानी 7 अप्रैल 2025 को फिल्म ने शुरुआती अनुमान के हिसाब से सिर्फ 1.14 करोड़ रुपये कमाए। ये आंकड़ा अभी अर्ली एस्टिमेट है, तो फाइनल नंबर में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अब तक फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी निराश किया है।
पार नहीं हो पाया 200 करोड़ का आंकड़ा
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को बनाने में मेकर्स के करीब 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। लेकिन 30 मार्च 2025 को थिएटर्स में आई ये फिल्म अब तक अपना बजट का पैसा नहीं निकाल पाई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 187.84 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, पर नेट इंडिया कलेक्शन अभी 103.07 करोड़ रुपये ही हुआ है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), और शर्मन जोशी (Sharman Joshi) जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आए। हैं। सलमान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है? क्या लगता है कि 'सिकंदर (Sikandar)' कभी 200 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
