बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection: सिकंदर ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2025, 08:59 AM IST

Sikandar Box Office Collection Day 8 Early Estimate: सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। 8वें दिन सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Sikandar Movie Collection

Sikandar Box Office Collection Day 8 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कमाई अब तक उम्मीदों से काफी कम रही है। रिलीज के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की 'सिकंदर (Sikandar)' ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया।

आठवें दिन 'सिकंदर' की कमाई में मामूली बढ़त

सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अभी भी कमजोर नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर (Sikandar)' ने आठवें दिन यानी 6 अप्रैल 2025 को लगभग 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का शुरुआती अनुमान लगाया गया है। खुशी की बात यह है कि फिल्म ने आठ दिनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

नहीं पार हुआ 200 करोड़ का अंकड़ा

सलमान खान (Salman Khan) की यह एक्शन फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' 30 मार्च 2025 को दर्शकों के सामने आई थी। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान (Salman Khan) के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), और शर्मन जोशी (Sharman Joshi) जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आए। मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सैकनिल्क के अनुसार, आठ दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग 102.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है, जो इसके बजट का आधा भी पार नहीं कर पाया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 175-180 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है। फिल्म सिकंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमे जरूर बताएं।
Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article