बॉक्स ऑफिस

Jaat Advance Booking: हनुमान जी के दिन से सनी देओल ने किया श्रीगणेश, झोली भरकर बटोरेंगे रुपये

Jaat Advance Booking Report: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही अपनी नई एक्शन एंटरटेनर जाट (Jaat) लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें विनीत कुमार (Vineet Kumar) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। ताजा खबर के अनुसार मेकर्स ने फिल्म जाट की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Image

Jaat Advance Booking

Jaat Advance Booking Report: 60 साल से भी ज्यादा की उम्र में गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले सनी देओल जल्द ही अपनी नई फिल्म जाट लेकर दर्शकों के सामने होंगे। जिन दर्शकों को सनी पाजी का गदर 2 अवतार पसंद आया था, उन्हें जाट का इंतजार है क्योंकि इस मूवी में भी सनी पाजी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। सनी देओल इन दिनों फिल्म जाट के प्रमोशन में लगे हुए हैं, जिसमें रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार भरपूर साथ दे रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जाट की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब सनी देओल के फैंस एडवांस में अपनी टिकिट बुक करा सकते हैं ताकि रिलीज डे पर उन्हें लाइन में इंतजार न करना पड़े।

क्या गदर 2 जैसी सुपरहिट साबित होगी जाट

फिल्म गदर 2 ने एक दफा फिर से ये साबित कर दिया था कि दर्शक सनी पाजी को एक्शन अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यही कारण है कि सनी पाजी ने जाट जैसी मूवी बनाई ताकि उनके दर्शक एक बार फिर से सिनेमाघरों का रुख करें। जाट के ट्रेलर से साफ है कि इसमें वो सभी बातें हैं, जिनके लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर नजर आएंगे। इसके बावजूद भी ट्रेड पंडितों के मन में ये सवाल है कि क्या जाट को गदर 2 जैसी सफलता मिलेगी? कई लोगों का मानना है कि जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन इसे गदर 2 जैसा ब्लॉकबस्टर का खिताब नहीं मिलेगा क्योंकि गदर 2 को फ्रेंचाइजी मूवी होने का फायदा मिला था।

जाट के बाद लाहौर 1947 लेकर आएंगे सनी पाजी

फिल्म जाट के बाद सनी देओल लाहौबर 1947 जैसी सफल लेकर आएंगे, जिसका निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है। फिल्म लाहौर 1947 को लेकर दर्शकों में बेशुमार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें सनी पाजी प्रीति जिंटा के साथ लम्बे समय के बाद दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article