Sikandar Box Office Collection Day 11: 'जाट' रिलीज से पहले सिकंदर की कमाई में आई गिरवाट, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2025, 06:28 AM IST

Sikandar Box Office Collection Day 11 Early Estimate: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर (Sikandar) को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। सलमान खान की फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Sikandar Box Office Collection Day 11 Early Estimate: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। हालांकि, फिल्म ने शुरुआत में ईद के मौके पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू फीका पड़ता दिख रहा है। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और कमाई के आंकड़े लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 11वें दिन 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

Sikandar Box office collection

11वें दिन 'सिकंदर' की रफ्तार पड़ी सुस्त

सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को दर्शकों के सामने आए 11 दिन हो गए हैं। शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पा रही। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें दिन यानी 9 अप्रैल 2025 को फिल्म ने शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 1.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा अभी प्रारंभिक है और अंतिम नतीजों में बदलाव हो सकता है। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 106.94 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो इसके भारी-भरकम बजट के सामने बेहद कम नजर आता है।

End of Feed