बॉक्स ऑफिस

Akaal vs Jaat Box Office Day 1 Prediction अकाल का बिजनेस कच्चा चबा जाएगी सनी देओल की जाट, देखें आंकड़े

Akaal vs Jaat Box Office Day 1 Prediction पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी गरेवाल (Gippy Grewal) की बिग बजट फिल्म अकाल 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी सीधी टक्कर सनी देओल (Sunny Deol) की एक्शन एंटरटेनर जाट (Jaat Movie) के साथ है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म जाट नॉर्थ इंडिया में अकाल (Akaal) का काफी सारा बिजनेस खा जाएगी, जिससे गिप्पी गरेवाल को नुकसान होगा।

Image

Akaal VS Jaat Box Office Day 1

Akaal vs Jaat Box Office Day 1 Prediction पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी गरेवाल (Gippy Grewal) 10 अप्रैल के दिन पंजाबी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अकाल (Akaal) लेकर आ रहे हैं, जिसका कई दिनों से प्रमोशन चल रहा है। गिप्पी गरेवाल ने फिल्म अकाल का डायरेक्शन खुद किया है और इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया है। गिप्पी गरेवाल को उम्मीद है कि अकाल पंजाबी सिनेमा की बाहुबली बनकर उभरेगी और पंजाबी इंडस्ट्री का चेहरा पूरी तरह से बदल जाएगा लेकिन इसके सामने सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हुई है। असल में सनी देओल की जाट भी 10 अप्रैल के दिन ही रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

नॉर्थ इंडिया में अकाल और जाट के बीच देखने को मिलेगी तगड़ी टक्कर

10 अप्रैल के दिन अकाल और जाट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों में पंजाब से रिश्ता रखने वाले कलाकार हैं, जिस कारण नॉर्थ इंडिया में इन दोनों मूवीज को लेकर काफी उत्साह है। जहां दर्शक अकाल और जाट देखने के लिए उत्साहित हैं तो वहीं ट्रेड पंडित परेशान हैं क्योंकि ये एक-दूसरे का बिजनेस काटेंगी।

फिल्म जाट में पंजाब के पुत्तर कहे जाने वाले सनी पाजी हैं, जो जाट में एक्शन अवतार में दिखेंगे तो वहीं फिल्म अकाल में गिप्पी गरेवाल हैं जो पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। अगर दोनों फिल्मों को लेकर बने बज की बात करें तो ट्रेड पंडित सनी पाजी की जाट पर दांव लगा रहे हैं और बोल रहे हैं कि जाट बहुत आसानी से गिप्पी गरेवाल की अकाल का बिजनेस खा जाएगी।

ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म जाट पहले दिन 10-11 करोड़ का कारोबार कर सकती है तो वहीं अकाल की कमाई 2-3 करोड़ रहने की उम्मीद है। अगर सनी पाजी की जगह किसी दूसरी स्टार की मूवी होती तो पंजाब में अकाल बेहतर कमाई करती और दिल्ली के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ती लेकिन सनी देओल की पंजाबियों और सरदारों के बीच जबरदस्त फॉलोइंग है, जिस कारण अकाल की कमाई प्रभावित होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article