Sikandar box office collection day 1: सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी 'सिकंदर', इतने हजार बिके टिकट्स

Sikandar box office collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने ओपन कर दी है। इस फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

Sikandar box office collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश करने के लिए 30 मार्च का दिन चुना है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी को देखने का बज लोगों के अन्दर साफ नजर आ रहा है। मेकर्स ने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना यह है कि 'सिकंदर' सलमान खान (Salman Khan) के करियर के सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

Salman Khan's Sikandar

इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'सिकंदर'

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' पहले दिन बम्पर ओपनिंग ले सकती है। अब तक इस फिल्म की 67374 टिकट्स सेल हो चुकी हैं। फिल्म ने इतने दिन पहले टिकट्स बेच कर 1.93 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। लोगों को पूरी उम्मीद है कि सलमान खान की फिल्म 30 मार्च के दिन 100 करोड़ रूपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। यह बात सलमान खान ने 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी कही थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने 100 करोड़ रूपये तो बड़ी आसानी से कमा ही लेती हैं।

End of Feed