बॉक्स ऑफिस

L2: Empuraan Vs Sikander Advance Booking: 'एल2: एमपुरान' ने 'सिकंदर' को चटाई धूल, कवर किया एक तिहाई बजट

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2025, 03:29 PM IST

L2: Empuraan Vs Sikander Advance Booking: पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'एल2: एमपुरान' ने एडवांस बुकिंग में सलमान खान की 'सिकंदर' को काफी पीछे छोड़ दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल स्टारर फिल्म 'एल2: एमपुरान' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

L2 Empuraan Vs Sikander Advance Booking

L2: Empuraan Vs Sikander Advance Booking: साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और मोहनलाल (Mohanlal) की लीड रोल वाली फिल्म 'एल2: एमपुरान' इन दिनों खूब चर्चा में है। यह साल 2025 की पहली बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म 'एल2: एमपुरान' का बजट काफी सुर्खियों में है। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट को देखकर मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'एल2: एमपुरान' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है।

'एल2: एमपुरान' ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल

पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल स्टारर फिल्म 'एल2: एमपुरान' रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'एल2: एमपुरान' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म 'एल2: एमपुरान' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही अपनी लागत का एक तिहाई हिस्सा कवर कर लिया है।

सिकंदर से होगी टक्कर

पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एमपुरान' की बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से टक्कर होने वाली है। 'एल2: एमपुरान' 27 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, वहीं 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'एल2: एमपुरान' ने अभी तक 'सिकंदर' को एडवांस बुकिंग में पीछे कर रखा है। 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 'एल2: एमपुरान' और 'सिकंदर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article