बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Collection: 39वें दिन भी दिखा 'छावा' का दबदबा, संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्की कौशल की फिल्म जल्द ही स्त्री 2 को टक्कर देकर आगे निकलने वाली है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की फिल्म ने 39वें दिन करोड़ की कमाई की है।

Image

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म रिलीज हुए आज 39वें दिन पूरे हो गए है, लेकिन फिर भी इस फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। पैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहे हैं। अब फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 39वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

कितनी हुई सोमवार को कमाई

रिलीज के 39 दिन बाद छावा की संसद में स्क्रीनिंग होने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी नेता इस फिल्म को देखेगें। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सोमवार को छावा ने भारत में 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये की हुई है। वहीं तेलुगु वर्जन में 10 लाख रुपये की कमाई हुई है।

कितने हुई कुल कमाई

छावा की कुल कमाई 585.1 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं स्त्री 2 की कुल कमाई 597.99 करोड़ रुपये थी। छावा अब स्त्री 2 से केवल 12.89 करोड़ रुपये की कमाई से पीछे चल रही है। वहीं छावा को टक्कर देने के लिए दो फिल्में रिलीज हो रही है। एक फिल्म साउथ सिनेमा से तो एक फिल्म बॉलीवुड से। मोहनलाल की एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हो रही है। वही सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। छावा में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड और पूरे पहले हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article