Sikandar Box Office Collection Day 1 Prediction: छावा के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला देगी सिकंदर, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Sikandar Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान की मूवी सिकंदर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि पहले दिन ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है।

Sikandar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। रिलीज होने के साथ सिकंदर हर जगह ट्रेंड कर रही है। कुल मिलाकार सलमान खान की फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पहले दिन ही सलमान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसके साथ ही ये मूवी कई बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

sikandar box office

छावा का टूटेगा रिकॉर्ड

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने एडवांस बुकिंग को देखकर ये साफ हो गया था कि फिल्म पहले दिन धांसू कमाई करने वाली है। वहीं ये मूवी रविवार के दिन रिलीज हुई इसका फायदा भी सलमान को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिकंदर पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 34-38 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि ये मूवी विक्की कौशल की फिल्म छावा से आगे निकल जाएगी। हालांकि साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड राम चरण की गेम चेंजर के नाम है। जानकारी के मुताबिक तो गेम चेंजर ने पहले दिन 54 करोड़ा का बिजनेस किया था।

End of Feed