बॉक्स ऑफिस

L2 Empuraan Box Office Collection Day 2: कुल 48 घंटे मोहनलाल ने छाप डाले 100 करोड़, मलयालम सिनेमा की बाजी पटलने वाली है

L2 Empuraan Box Office Collection Day 2 : मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल2 एम्पुरान का सिनेमाघरों पर जादू छा गया है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया।

Image

L2 Empuraan Box Office Collection Day 2

L2 Empuraan Box Office Collection Day 2 : हाल ही में रिलीज हुई मोहनलाल( Mohanlal) और पृथ्वीराज सुकुमारन( Prithviraj Sukumaran) की फिल्म एल2 एम्पुरान( L2 Empuraan) सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म को रिलीज हुए महज 2 दिन हुए हैं और इसने थिएटर्स में डाका डाल लिया। मलयालम सिनेमा में इससे पहले इस तरह से किसी फिल्म ने अपना कब्जा नहीं किया होगा। एक्शन-ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही नहीं इसे देखने के लिए लोग एडवांस में टिकट खरीद रहे हैं। हाल ही में आई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट्स से पता चला है कि दो दिन में फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर डाली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को दुनिया भर में 60 करोड़ रुपये की कमाई की थीऔर अकेले भारत में दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) जोड़े थे। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 30-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। एल2 एम्पुरान अब पृथ्वीराज की आदुजीविथम ( द गोट लाइफ) को पीछे छोड़ते हुए 2 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने मलयालम फिल्म बन गई है।

इस खुशी को अभिनेता मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा है" सिकाडा खुद।

#L2E #Empuraan ने 48 घंटे से भी कम समय में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, सिनेमाई इतिहास में नए मानक स्थापित किए।इस असाधारण सफलता का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। आपके प्यार और समर्थन की वजह से यह संभव हो पाया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article