Sarfira Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार के नाम दर्ज हुई एक और फ्लॉप, 'सरफिरा' की कमाई देख निराश हुए मेकर्स

Sarfira Box Office Collection Day 5: इस समय ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' जल्द ही बड़े परदे से उतर सकती है। 5 दिनों अक्षय कुमार की 'सरफिरा' 16 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Sarfira Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2024 भी लकी साबित होता दिखाई नहीं दे रहा है। 12 जुलाई के दिन अभिनेता की नई फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। निर्माताओं को उम्मीद थी कि 'सरफिरा' अक्षय कुमार के करियर के लिए मास्टरस्टॉक साबित होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। 5 दिनों यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Sarfira Box office

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। खुशी की बात यह है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन के अंदर 15.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

End of Feed