बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Day 21 Box Office: 21वें दिन भी कल्कि 2898 एडी ने की झमाझम कमाई, खाते में आए इतने करोड़

कल्कि 2898 एडी इन दिनों सिनेमाघरों में दमदार कमाई कर रही है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 21वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Kalki 2898 AD Day 21 Box Office: 21वें दिन भी कल्कि 2898 एडी ने की झमाझम कमाई, खाते में आए इतने करोड़

कल्कि 2898 एडी इन दिनों सिनेमाघरों में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब अब एक महीने होने वाले है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बहुत आगे जा रही है। वही अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 21 दिन में कितनी कमाई की है।

अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कल्कि 2898 एडी के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े के अनुसार फिल्म ने 21वें दिन 6 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि कल्कि 2898 एडी ने ये कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में की है। अब इस फिल्म की जल्द ही एंट्री 600 करोड़ के क्लब में होने वाली है।

बैड न्यूज का होगा असर

वहीं वर्ल्डवाइड कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने 20 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल की 'बैड न्यूज़' 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है और ऐसा हो सकता है कि ये इस फिल्म के लिए बड़ा खतरा साबित हो। अब देखना होगा कि विक्की की फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कमाई में असर पड़ता है या ऐसी ही कमाई करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article