बॉक्स ऑफिस

Sarfira Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार स्टारर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, कमाई रही केवल इतने करोड़

Akshay Kumar Starrer Sarfira Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर खुद को संभाल नहीं पा रही है। फिल्म के सोमवार के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है।

Image

Akshay Kumar Starrer Sarfira

Sarfira Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लगों की तरफ से जो रिस्पॉन्स सामने आया था, उसे देखकर लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। अक्षय कुमार की 'सरफिरा' साउथ सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। निर्माताओं को फिल्म की लगातार गिरती कमाई देख चिंता हो गई है। सोमवार के दिन भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर की 'कमाई' में भारी गिरावट देखने को मिली है।

सुधा कोंगरा ने फिल्म 'सरफिरा' का निर्देशन किया है। वीकेंड में निराशाजनक कमाई करने के बाद सोमवार के दिन इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह फर्स्ट मंडे टेस्ट भी पास नहीं कर पाई है। फिल्म ने चौथे दिन केवल 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सोमवार की कमाई के बाद 'सरफिरा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों के अंदर 13.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अक्षय कुमार की 'सरफिरा' के साथ 12 जुलाई के दिन ही साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की 'इंडियन 2' भी रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार के साथ 'इंडियन 2' के क्लैश होने से 'सरफिरा' की कमाई पर काफी असर पड़ा है। यही नहीं सिनेमाघरों में पहले से ही प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने धमाल मचाया हुआ है। वैसे आपने अगर फिल्म 'सरफिरा' देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article