Sam Bahadur Box Office Collection Day 19: 80 करोड़ क्लब में शामिल होने से चूक गई सैम बहादुर, अब थम जाएगी विक्की की मूवी की कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2023, 08:08 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 19 Early Trends: बॉलीवुड फिल्म सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने पर नजर बनाए हुए है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार कम होती नजर आ रही है। जिसके बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का सपना, सपना ही लग रहा है।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 19 Early Trends: सैम बहादुर एक अच्छी देशभक्ति को लेकर बनी फिल्म है। जिसे देखना किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है। फिल्म चाहे हो एक्टिंग हो या फिल्म की कहानी। सभी मामलों में सैम बहादुर एक देखने लायक फिल्म है। हालांकि इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी संघर्ष कर रही है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अब धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगी है। विक्की की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग थिएटर्स नहीं पहुंचे हैं। इसकी एक वजह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी बन गई है।

End of Feed