Salaar Worldwide Collection: प्रभास की सालार ने पार किया 400 करोड़ का आकंड़ा, 3 दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2023, 05:41 PM IST

Salaar Worldwide Collection:प्रभास की सालार बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने तीन दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की कमाई का खुलासा किया है।

Salaar Worldwide Collection: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वी सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सालार सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी तगड़ा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की कमाई का खुलासा किया है। सालार ने वर्ल्डवाइड 402 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्विटर अकाउंट पर मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'बॉक्स ऑफिस का सालार 402 करोड़ वर्ल्डवाइड। इस पोस्ट के साथ प्रभास की फोटो भी लगी हुई है'।

End of Feed