बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 14: यश के आगे प्रभास की निकली हवा, 14वें दिन हुआ बस इतना कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2024, 09:12 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 14: सालार को रिलीज हुए अब 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर ली है। हालांकि प्रशांत नील की पिछली फिल्म KGF 2 के मुकाबले प्रभास की सालार काफी फीकी नजर आ रही है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Salaar vs KGF 2 Collection

Salaar Box Office Collection Day 14: सालार (Salaar) को रिलीज हुए अब 14 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर ली है। हालांकि प्रशांत नील की पिछली फिल्मकेजीएफ 2 (KGF 2) के मुकाबले प्रभास की सालार काफी फीकी नजर आ रही है। दोनों फिल्म अलग अलग समय पर रिलीज हुई हैं। हालांकि फिर भी दोनों की तुलना की जा सकती हैं, क्योंकि सालार और KGF 2 दोनों को ही प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। दोनों ही फिल्म एक्शन, थ्रिलर थीम पर बनाई गई हैं।

प्रभास और यश दोनों ही पैन इंडिया सुपरस्टार हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सालार की कमाई की तुलना KGF 2 से काफी हो रही हैं। आइए अब टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में सालार के 14वें दिन के कलेक्शन और अब तक की कमाई पर एक नजर डालते हैं।

यश के आगे फीके पड़े प्रभास

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने 14वें दिन 4.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म की कमाई 378.17 करोड़ तक का कलेक्शन हो गया है। वहीं KGF 2 ने 14वें दिन 11.90 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म की कमाई भी 660.73 करोड़ तक पहुंच गई थी। इन आंकड़ों से साफ हो गया है कि फिल्म सालार की कमाई KGF 2 को दूर दूर तक बीट नहीं कर सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article