बॉक्स ऑफिस

Dunki Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ के पार पहुंची Shah Rukh Khanकी फिल्म, कमाई में हुई हालत खराब

Dunki Box Office Collection Day 14: राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' के 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

Image

Dunki Box Office Collection Day 14

Dunki Box Office Collection Day 14: शाहरुख़ खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी पिछले साल 21 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। ऐसे में फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को भी मिला, तभी रिलीज के वक्त रात से थिएटर के बाहर लम्बी लाइन लगी हुई थी। फिल्म को आज रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, जिसके चलते आंकड़े में भी गिरावट देखने को मिल थी। अब 14वें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, इस टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। इसी के साथ लोगों ने अपने रिएक्शन देते कहा की फिल्म बहुत अच्छी है। वहीं किसी ने फिल्म को बेहत बेकार बताया। इसी के साथ फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो काफी निराशाजनक है। धीमी रफ़्तार से कमाई करते हुए फिल्म ने अपनी झोली में महज 3.30 करोड़ आएं हैं।

ऐसे में अब फिल्म का पूरा कलेक्शन भारत में 203.92 और विदेश में 409.89 करोड़ कमाए हैं। फिल्म की कमाई सालार के क्रेज ने रोकी है, जिससे मेकर्स को नुकसान हुआ है। फिल्म में शाहरुख़ और तापसी के अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी नजर आए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article