Salaar Box Office Collection Day 12: प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) की कमाई अब बॉक्स ऑफिस (Salaar Box Office Collection) पर लगातार गिरती जा रही है। साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर सालार ने दूसरे वीकेंड के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ना शुरू कर दिया है। नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी तक फिल्म का कलेक्शन काफी जबरदस्त रहा है, हालांकि अब यह गिरता जा रहा है। प्रभास और श्रुति हासन की जोड़ी फिल्म में काफी पसंद की जा रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को फुल KGF वाली वाइब दे रही है। बावजूद इसके फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स में दर्शकों का यकीनन दिल जीत लिया है।
12वें दिन भी सालार ने बॉक्स ऑफिस पर फीका कलेक्शन ही किया है। हालांकि मूवी की इंडिया में कमाई डंकी से ज्यादा ही है। आइए कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
सालार ने 12वें दिन किया इतना कलेक्शन
प्रभास की फिल्म सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार अब 12वें दिन फिल्म सालार का कलेक्शन 7.50 करोड़ रहा है। जो अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसी के साथ ही फिल्म के टोटल कलेक्शन की बाद करें तो यह 369.05 करोड़ तक पहुंच गया है। प्रभास ने सालार के साथ बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म का सिलसिला खत्म कर दिया है।
