बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 11: नए साल पर प्रभास की सालार ने की जबरदस्त कमाई, 350 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 2, 2024, 09:07 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 6: प्रभास की फिल्म सालार ने 2023 में एक्टर की भी वापसी करवा दी है। अब सालार ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और अब फिल्म जल्द ही 350 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

Image

Salaar Box Office Collection Day 11

Salaar Box Office Collection Day 11: बाहूबली स्टार प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) ने सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ा दी है। एक्टर ने बाहूबली 2 के बाद से ही बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिसके बाद अब सालार ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर लिया है। सालार से पहले प्रभास आदिपुरुष, राधे श्याम जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। अब प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर कलेक्शन अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी खूब चर्चा बटोरी है, फिल्म ने प्रभास को खोई हुई इज्जत वापस लौटा दी है।

सालार को रिलीज हुए अब 11 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म 350 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। आइए सालार के ग्यारहवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

350 करोड़ क्लब में शामिल हुई सालार

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने 11वें दिन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 15.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 361.01 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म 350 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार चुकी है। इसी के साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड भी काफी दमदार प्रदर्शन कर रही है। डंकी से क्लैश के बावजूद मूवी ने बढ़िया कलेक्शन कर लिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article