Saiyaara Box Office Collection Day 9: 200 करोड़ी हुई 'सैयारा', बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 27, 2025, 08:28 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 9: मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायेरक्शन में बनी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की लीड रोल वाली फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म सैयारा ने 9वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Saiyaara Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म सैयारा पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। फिल्म सैयारा एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए अब 9 दिन पूरे हो गए है। फिल्म सैयारा की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Saiyaara Box Office Collection

Image Source: Saiyaara Movie

'सैयारा' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म सैयारा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए है। इसके बाद फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 217.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म सैयारा की 9वें दिन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed