बॉक्स ऑफिस

Hara Veera Mallu: Part 1 Box Office Collection: दूसरे दिन फुस्स हुई 'हरी हरा वीरा मल्लू', कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2025, 08:58 AM IST

Hara Veera Mallu: Part 1 Box Office Collection Day 2: पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 - Sword vs Spirit) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

Image

Image Source: Hari Hara Veera Mallu Movie

Hara Veera Mallu: Part 1 Box Office Collection Day 2: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 - Sword vs Spirit) रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इन सब के बाद अब फिल्म की दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

दूसरे दिन फुस्स हुई 'हरी हरा वीरा मल्लू'

पवन कल्याण की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू एक बार फिर खबरों में आ गई है। हरी हरा वीरा मल्लू ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई महज 8 करोड़ रुपये ही रह गई। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की कमाई में आई इस गिरावट ने सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े अनुमानित है असल आंकडों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू को क्रिश जगर्लमूडी (Krish Jagarlamudi) और ज्योति कृष्णा (Jyothi Krishna) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल (Bobby Deol), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) और सत्यराज (Sathyaraj) जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article