बॉक्स ऑफिस

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 3: 'हरी हरा वीरा मल्लू' की कमाई में आया सुधार, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 27, 2025, 10:33 AM IST

Hari Hara Veera Mallu: Part 1 Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल (Bobby Deol) और पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की लीड रोल वाली फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 - Sword vs Spirit) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Hari Hara Veera Mallu Movie

Hari Hara Veera Mallu: Part 1 Box Office Collection Day 3: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 - Sword vs Spirit) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 की कमाई में कोई उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 से जो उम्मीदें की जा रही थी अब वो खत्म होती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

हरी हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

दिन तारीख कमाई (रुपये में) विवरण
प्रीव्यू डे बुधवार ₹12.75 करोड़ रिलीज से एक दिन पहले की स्क्रीनिंग
पहला दिन (Day 1) गुरुवार ₹34.75 करोड़ ज़बरदस्त ओपनिंग
दूसरा दिन (Day 2) शुक्रवार ₹8 करोड़ गिरावट दर्ज
तीसरा दिन (Day 3) शनिवार ₹9.86 करोड़ सुधार दर्ज
कुल कलेक्शन (3 दिन) - ₹65.43 करोड़ शुरुआती शानदार प्रदर्शन

'हरी हरा वीरा मल्लू' की कमाई में हुआ सुधार

बॉबी देओल (Bobby Deol) और पवन कल्याण की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर फिर से सुर्खियों में है। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू का की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.86 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले सुधार देखने को मिल रहा है। 'हरी हरा वीरा मल्लू' ने दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू अब तक का कुल कलेक्शन 65.43 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

क्रिश जगर्लमूडी (Krish Jagarlamudi) और ज्योति कृष्णा (Jyothi Krishna) के डायरेक्शन में बनी फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू को में बॉबी देओल और पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri), और सत्यराज (Sathyaraj) जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article