Saiyaara Box Office: धड़ाधड़ कमाई कर रही है अहान-अनीत की फिल्म, निर्माताओं की हुई बल्ले-बल्ले

Saiyaara Box Office Collection Day 24: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने से बस कुछ ही कदम दूर है। आइए देखें फिल्म ने रविवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है।

Saiyaara Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) का निर्देशन किया। इस मूवी से अहान पांडे ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी शानदार शुरुआत की। फिल्म में अहान पांडे (Ahaan Panday) के अपोजिट एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आईं। बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की यह पहली फिल्म है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को रिलीज के 24 दिन बाद भी पसंद आ रही है। आइए देखें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Saiyaara Box Office Collection Day 24

Pic Credit: IMDb

24 दिनों के बाद करोड़ों छाप रही है 'सैयारा'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे वीकेंड में यह मूवी 6 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इस मूवी की टोटल कमाई अब 318 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माताओं की 'सैयारा' की कमाई से तगड़ा प्रॉफिट हुआ है। इस मूवी को बनाने में 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच का खर्च आया था।

End of Feed