बॉक्स ऑफिस

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 10: फ्लॉप साबित होगी अजय देवगन की फिल्म, कमाई देख निराश हैं मेकर्स

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) ने शनिवार के मुकाबले रविवार के दिन बेहद ही कम कमाई की है। इस मूवी का 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होना भी मुश्किल लग रहा है।

Image

Pic Credit: IMDb

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 10 दिन हो गए हैं। यह मूवी 1 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को ऑडियंस की ओर से उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जिस तरह की मेकर्स ने उम्मीद की थी। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद एक उम्मीद की किरण नजर आई लेकिन रविवार के दिन 'सन ऑफ सरदार 2' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। आइए देखें अजय देवगन की फिल्म 10 दिनों में कितने करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है।

रविवार के दिन 'सन ऑफ सरदार 2' के कलेक्शन में आई गिरावट

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' ने रविवार के दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 10 दिनों में 'सन ऑफ सरदार 2' 42 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस हफ्ते ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' रिलीज होने जा रही है, जिसका क्रेज लोगों में साफ नजर आ रहा है। ऐसे में अब 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना मुश्किल होता नजर आ रहा है।

'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के अपोजिट मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को कास्ट किया। इन दोनों एक्टर्स के अलावा फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह और नीरू बजवा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article