बॉक्स ऑफिस

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 17: ब्लॉकबस्टर साबित हुई आश्विन कुमार की फिल्म, 200 करोड़ी होने से एक कदम है दूर

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 17: मशहूर डायरेक्टर आश्विन कुमार की पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को मात दे दी है। रविवार के दिन फिल्म का कलेक्शन बेहद शानदार रहा है। 'महावातर नरसिम्हा' आने वाले दिनों में 200 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Image

Pic Credit: IMDb

Mahavatar Narsimha Box Office: आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। इस मूवी की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'महावातर नरसिम्हा' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। बीते दिन यानी रविवार को भी इस मूवी ने डबल डिजिट में कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'महावातर नरसिम्हा'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'महावातर नरसिम्हा' ने रविवार के दिन 24 करोड़ रुपये कमाए हैं। 17 दिनों के अंदर यह मूवी 176.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिले लेकिन यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।

दर्शकों ने 'महावातर नरसिम्हा' को खूब प्यार दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीकेंड में लोगों की बड़ी भीड़ ने 'महावातर नरसिम्हा' को देखने के लिए सिनेमाघरों में रुख किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 15 करोड़ रुपये खर्च किए थे। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'महावातर नरसिम्हा' ने साल 2025 में रिलीज हुई कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article