Saiyaara Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन बाद भी तहलका मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार यानी 22वें दिन गदर काट रही है। फिल्म सैयारा की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जिसके साथ फिल्म सैयारा बॉलीवुड की साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म सैयारा ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Saiyaara Movie
'सैयारा' ने 22वें दिन की इतनी कमाई
मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा एक बार फिर से खबरों हैं। फिल्म 22वें दिन भी अपनी कमाई को लेकर चर्चा में हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म सैयारा का कुल कलेक्शन 310.40 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म की 22वें दिन की कमाई देखने के बाद फैंस और मेकर्स खुश नजर आ रहे हैं।
अहान-अनीत ने शेयर किया था पोस्ट
एक्ट्रेस अनीत पड्डा और अहान पांडे ने फिल्म सैयारा के सुपरहिट होने के बाद दोनों स्टार्स इसको लेकर पोस्ट किया। अहान पांडे और अनीत पड्डा इस पोस्ट में काफी इमोशनल नजर आए। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म की कमाई के साथ-साथ कहानी भी सुर्खियों में है। फिल्म सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
