बॉक्स ऑफिस

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 14: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है आश्विन कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 14: आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म ने 14वें दिन भी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। ऑडियंस का प्यार फिल्म को भरपूर मिल रहा है।

Image

Pic Credit: IMDb

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 14: मशहूर डायरेक्टर अश्विन कुमार ने एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) का निर्देशन किया है। शुरुआत में यह मूवी सिनेमाघरों में पहुंचीं तो मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि ये 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार करने में सफल साबित होगी। मगर जब दर्शकों ने इस मूवी को बड़े परदे पर देखा तो एहसास हुआ कि ये वाकई में एक शानदार मूवी है, जो हर किसी को देखनी चाहिए। ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद 'महावातर नरसिम्हा' की कमाई में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। आइए देखें फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी 'महावातर नरसिम्हा'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'महावातर नरसिम्हा' ने गुरुवार के दिन 5.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ने अब तक सभी भाषाओं में 118.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि 'महावातर नरसिम्हा' को 150 करोड़ रुपये के क्लब में आराम से एंट्री मिल जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का क्रेज लोगों के अंदर अभी भी बरकरार है। इसके बाद भी 'महावातर नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की 'धड़क 2' भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आश्विन कुमार की इस मूवी को बनाने में केवल 15 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article