Saiyaara Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर की कमाई, गुरुवार को छापे इतने करोड़

'Saiyaara' Box Office collection day 21: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। यह फिल्म 21 दिनों के बाद भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 'सैयारा' ने 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

'Saiyaara' Box Office collection day 21: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की हर जगह वाहवाही हो रही है। एक तरफ अनीत पड्डा पहले से ही एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वहीं दूसरी और 'सैयारा' अहान पांडे की डेब्यू मूवी साबित हुई है। बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने 'सैयारा' से भी अपनी शुरुआत कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें इस मूवी ने 21वें कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Ahaan Panday and Aneet Padda's Saiyaara

Pic Credit: IMDb

मोहित सूरी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने गुरुवार के दिन 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़े Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं। फिल्म की 21 दिनों में टोटल कमाई 308.45 करोड़ रुपये रही है। लगभग 60 करोड़ रुपये के अंदर बनी फिल्म 'सैयारा' ने अब तक कई बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े एक्टर्स ने अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेब्यू की जमकर तारीफ की है।

End of Feed