बॉक्स ऑफिस

Kingdom Box Office Collection: 'किंगडम' की कमाई में 8वें दिन भी नहीं आया उछाल, देखें आंकड़े

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2025, 12:36 PM IST

Kingdom Box Office Collection Day 8: साउथ के फेमस स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम (Kingdom) की कमाई को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने रिलीज के 8वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Kingdom Movie

Kingdom Box Office Collection Day 8: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में। फिल्म किंगडम की कहान से लेकर कमाई तक को लेकर खूब बातें हो रही हैं। विजय देवरकोंड़ा की इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म किंगडम की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम की कमाई में 8वें दिन भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'किंगडम' ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी एक्टर विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। फिल्म किंगडम ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कमाई के बाद फिल्म किंगडम का कुल कलेक्शन 47.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म किंगडम अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है जिसको लेकर मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी परेशान है।

इतने करोड़ रुपये में बनी है फिल्म

भाग्यश्री बोरसे और विजय देवरकोंडा की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम अभी तक फ्लॉप नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म किंगडम को बनाने में मेकर्स ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article