बॉक्स ऑफिस

Kingdom Box Office Collection Day 7: 'किंगडम' की कमाई में आई गिरावट, चौपट हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2025, 12:44 PM IST

Kingdom Box Office Collection Day 7: गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम (Kingdom) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Kingdom Movie

Kingdom Box Office Collection Day 7: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की एक्शन थ्रिलर फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह फिल्म किंगडम की कमाई है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर अब अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

किंगडम ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म किंगडम की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म किंगडम की कमाई अब तेजी से नीचे जाती हुई नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म किंगडम की कुल कमाई 45.90 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म किंगडम की कमाई के ये आंंकड़े अभी अनुमानित हैं। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

'किंगडम' नहीं दिखा पाई कमाल

गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम से कमाई की जो उम्मीद की जा रही थी वो अभी तक होती नहीं दिख रही है। 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म किंगडम अभी तक 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse), सत्यदेव (Satyadev), और अय्यप्पा पी. शर्मा (Ayyappa P. Sharma) भी अहम रोल में हैं। फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article