Saiyaara Box Office Collection Day 2: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की नई रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) जैसे नए चेहरों के साथ बनी इस फिल्म ने पहले दो दिनों में ही तहलका मचा दिया है। फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़ों ने सबके होश उड़ा दिए हैं। फिल्म सैयारा ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी उम्मीद से ज्यादा की कमाई का है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Saiyaara Movie
'सैयारा' ने दूसरे किया इतना कलेक्शन
अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा रिलीज होन के बाद से अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैक्निल्क की खबर के अनुसार अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म ने पहले दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथा 'सैयारा' की कुल कमाई 45.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े अभी अनुमानित है।
इतना है 'सैयारा' का बजट
फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि फिल्म सैयारा का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। कमाई की रफ्तार को देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म सैयारा तीन दिनों में बजट का सारा पैसा निकाल लेगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
