Mardaani 3 Box office Collection day 9: 'मर्दानी 3' ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, 9 वें दिन की इतनी कमाई

Mardaani 3 Box office Collection day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छाई हुई है। इस बीच फिल्म 'मर्दानी 3' की 9 वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Mardaani 3 Box office Collection day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म छाई हुई है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' सनी देओल की मूवी बॉर्डर 2 को फुल टक्कर दे रही है। इस बीच फिल्म 'मर्दानी 3' की 9 वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

mardaani 3 box office

pic credit- mardaani film

मर्दानी 3 ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया है। 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 30 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने 26.3 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते की शुरुआत औसत रही, शुक्रवार को करीब 1.85 करोड़ की कमाई हुई। शनिवार को अच्छी छलांग लगी और अनुमानित 2.75 करोड़ कमाए, जिससे कुल 30.90 करोड़ हो गए। फिल्म ने पहले 'मर्दानी' के लाइफटाइम कलेक्शन को लगभग छू लिया है। फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'मर्दानी 2' रही, जिसने 47.35 करोड़ कमाए।

End of Feed