Peddi Advance Booking: पहले दिन ही गर्दा उड़ाएगी राम चरण की पेड्डी, होगी मोटी कमाई

Peddi Advance Booking: राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म पेड्डी की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।

Peddi Advance Booking: साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण (Ram Charan) की अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये फिल्म 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म पेड्डी की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। पहले दिन ये मूवी मोटी कमाई करने वाली है। (ये भी पढ़ें-Exclusive: 'पेड्डी' के गाने के विवाद पर Ram Charan-Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, स्टारकिड होने पर कही ये बात)

Ram Charan peddi box office

पहले दिन ही गर्दा उड़ाएंगे राम चरण (pic credit-peddi film)

पहले दिन ही गर्दा उड़ाएंगे राम चरण (pic credit-pedddi movie)

पहले दिन होगी इतनी कमाई

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी तक पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। खासतौर पर तेलंगाना में टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू न होने से मेकर्स को झटका लगा है। आंध्र प्रदेश में पेड प्रीमियर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन तेलंगाना में अब तक टिकट बिक्री शुरू नहीं हुई है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 2 जून सुबह 10 बजे तक फिल्म ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगभग 4.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा 1.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और अब तक 78 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं तमिल और हिंदी वर्जन की बुकिंग अभी काफी धीमी रही है।

End of Feed