Stree 2 Box office: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने इतिहास रच दिया है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स
ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया है कि कई बिग बजट मूवीज का रिकॉर्ड टूट गया है। ऐसे में पूरे देश में अभी सिर्फ स्त्री 2 की चर्चा हो रही है। इस फिल्म की कहानी, एक्टिंग और गाने इतने जबरदस्त है कि आप गदगद हो जाएंगे। यही वजह है कि रिलीज के करीब 2 हफ्ते बाद भी ये फिल्म चल रही है। इस बीच स्त्री 2 के 16 दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।
स्त्री 2 ने 16 वें दिन की इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्त्री 2 ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन 7.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ स्त्री 2 की कुल कमाई 440.80 करोड़ हो गई है। ऐसे में फिल्म 500 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है। बता दें कि वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि स्त्री 2 ने पठान, जवान और एनिमल जैसी कई मूवीज को धूल चटा दी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि तीसरे हफ्ते में स्त्री 2 कैसा परफॉर्म करने वाली है।
इन सितारों ने जीता दिल
बताते चलें कि फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अहम किरदार निभाया है। इन सब ने कड़ी मेहनत की है, जिसकी वजह से फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई है। वहीं मूवी में अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने भी चार चांद लगा दिए हैं। खासकर अक्षय कुमार ने तो अपने अंदाज से पूरी महफिल ही लूट ली है। साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हुई है, जिनमें स्त्री 2, फाइटर और कल्कि 2898 एडी को सबसे ज्यादा प्यार मिला है।
