बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Day 15: शाहरुख खान की 'जवान' को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ने इस मामले में चटाई धूल, देखें आंकड़े

'Stree 2' Box office Day 15: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। यह मूवी 15 दिनों के अंदर 432 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Image

Stree 2 Beats Jawan

Stree 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की लीड रोल वाली फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) का क्रेज लोगों के अंदर से कम नहीं हो रहा है। 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में आज 15 दिन हो गए हैं। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। उम्मीद है कि ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। 'स्त्री 2' 15 दिनों के अंदर अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स को तोड़ चुकी है। लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर स्टारर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'जवान' (Jawan) को मात दे दी है।

शाहरुख खान की 'जवान' को 'स्त्री 2' ने चटाई धूल

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मूवी 'स्त्री 2' ने 15वें दिन यानी गुरुवार को 8.25 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की 'जवान' ने 15वें दिन केवल 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'स्त्री 2' के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में 432.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'स्त्री 2' को लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। यह फिल्म अपने बजट से अब तक कई गुना कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी लीड रोल में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बार में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article