Maalik Box Office Collection Day 3: रविवार को रफ्तार पकड़ती नजर आई राजकुमार राव की 'मालिक', बॉक्स ऑफिस पर बनाया दबदबा

Maalik Box Office Collection Day 3 : राजकुमार राव की भौकाली सिनेमाघरों पर बढ़ती ही जा रही है। एक मासूम और मजाकिया एक्टर की छवि से निकलर अब राजकुमार राव ने बॉलीवुड का मालिक बनने का फैसला कर लिया है। आइए आपको बताते हैं इसने तीन दिन में कितनी कमाई कर डाली

Maalik Box Office Collection Day 3 : राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) और मानुषी छील्लर( Manushi Chiller) स्टार मूवी मालिक( Maalik) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए। अपने एक्शन-ड्रामा के साथ ये फिल्म दर्शकों को अपनी और खींचने में कामयाब दिखाई दे रही है। फिल्म ने शुरुआत में धीमी चाल चली थी जो आगे चलकर रफ्तार पकड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार की कमाई के मुकाबले मालिक ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया। जिसे देखकर लग रहा है कि फैंस को राजकुमार राव का ये अंदाज भा रहा है। बात करें तीसरे दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने रविवार को करोड़ों में कमाई की। यहां देखें पूरी डिटेल

Maalik Box Office Collection Day 3

Image Source: Youtube

अर्ली एस्टिमेट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 5.25 करोड़ का क्लेशन किया। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 14.25 करोड़ हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ कमाए थे उसके बाद दूसरे दिन यह 4 करोड़ पर आ गई थी और तीसरे दिन इसने दो दिनों से ज्यादा की कमाई की। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कान्सेप्ट फैंस को अपनी तरफ खींच रहा है।

End of Feed