Raid 2 Box Office: कायम है अजय देवगन स्टारर का जलवा, 34वें दिन 'रेड 2' ने कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को लोगों ने खूब पसंद किया था। 1 मई के दिन रिलीज हुई यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। ऑडियंस के बीच अजय देवगन स्टारर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद थी कि यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना सकती है लेकिन फिल्म की गिरती कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ा रही है। आइए देखें मंगलवार के दिन 'रेड 2' ने कितने रुपये की कमाई की है।

Ajay Devgn's Raid 2

लाखों में रह गई है 'रेड 2' की कमाई

Sacnilk के अनुसार राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में 34वें दिन यानी मंगलवार को 42 लाख रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 169.32 का बिजनेस किया है, जो तारीफ के लायक है। इस मूवी को मेकर्स ने केवल 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। फिल्म अपने बजट को क्रॉस कर मेकर्स को काफी प्रॉफिट दिला चुकी है। 'रेड 2' के पास कमाई करने के लिए इस समय 2 दिन बाकी हैं।

End of Feed