Raid 2 Box Office Day 12: वीक डेज में स्ट्रगल कर रही है अजय देवगन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई वीक डेज आते ही गिरने लगती है। ऐसा ही इस मंडे के दिन भी देखने को मिला। दिलचस्प बात यह है कि 12 दिनों के बाद भी ये मूवी करोड़ों में कमाई कर रही है।

Raid 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में अपने सफल 12 दिन पूरे कर लिए हैं। यह मूवी 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। तब से अब तक अजय देवगन की 'रेड 2' (Raid 2) धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर अच्छी कमाई करने में लगी है। हैरानी की बात यह है कि वीकेंड में 'रेड 2' के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलता है तो वहीं वीक डेज में इसकी कमाई में गिरावट आ जाती है। ऐसा ही हाल सोमवार के दिन भी देखने को मिला है। तो चलिए देखते हैं अजय देवगन की 'रेड 2' ने 12 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Raid 2 Box Office Collection Day 12

सोमवार के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड 2' ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस करोड़ों रुपये में कमाई की है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सोमवार को 3.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भी ऑडियंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। 'रेड 2' ने अब तक 124.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

End of Feed