Raayan Box Office Collection Day 1 Prediction: धनुष की फिल्म ‘रायन’ आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में धनुष ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी काम किया है। आज यानी 26 जुलाई को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही शानदार कमाई कर ली थी। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की पहली दिन की कितनी कमाई हो सकती है।
Raayan Box Office Collection
धनुष की रयान फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कमेंट मिल रहे हैं। रयान को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म देखने वालों का कहना है कि निर्देशक धनुष के लिए यह एक और हिट फिल्म है। तमिलनाडु में रायन की प्री-रिलीज टिकट बिक्री 5 करोड़ रुपये की हुई थी। वैश्विक स्तर पर प्री-रिलीज टिकट बिक्री के माध्यम से 6 करोड़ रुपये मिले। रयान का पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 10 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। उम्मीद है कि यह धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।
एआर रहमान की आवाज का जादू
कहा जा रहा है कि धनुष ने एक बार फिर निर्देशक के रूप में सफल हो गए हैं। फिल्म में धनुष की एंट्री जबरदस्त है। फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। धनुष और सूर्या का प्रदर्शन बहुत शानदार है। इस फिल्म में तुषारा विजयन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, अपर्णा बालमुरली अभिनय कर रहे हैं। गैंगस्टर की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है। 28 तारीख को धनुष के जन्मदिन के पहले 'रायन' को रिलीज कर एक्टर को बड़ा गिफ्ट दिया गया है।
