Bad Newz Box Office: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। फिल्म में विक्की और तृप्ति ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिन्हें देख लोग घायल हो गए हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी गर्दा उड़ा रही है। इस बीच विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मूवी बैड न्यूज के सातवें दिन के आंकड़े सामने आ गए है। अब जल्द ही ये मूवी हाफ सेंचुरी लगाने वाली है।
सातवें दिन किया इतना कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सातवें दिन इस मूवी ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 43 करोड़ हो गया है। अब जल्द ही बैड न्यूज 50 करोड़ी होने वाली है। बता दें कि बैड न्यूज ने पहले दिन 8.3 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 11.15 करोड़ और चौथे दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवे और छठे दिन भी बैड न्यूज ने 3 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विक्की और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री
बताते चलें कि विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने सभी लोगों को मदहोश कर दिया है। फिल्म के जानम गाने में विक्की और तृप्ति ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। इन दोनों का ये किलर अंदाज देख फैंस पानी पानी हो गए हैं। मालूम हो कि विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज में अनन्या पांडे और नेहा शर्मा ने धांसू कैमियो किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मूवी कितने दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।
